बालों और त्वचा को हेल्दी बनाए रखने के लिए प्रोटीन काफी महत्वपूर्ण होता है। इसके लिए आप मछली या फिर अंडों का सेवन कर सकते हैं। इनमें अच्छी मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है। प्रोटीन हमारे शरीर की कोशिकाओं और टिश्यूज का आधार है। स्किन के लिए ये इसलिए जरूरी है क्योंकि यह कोलेजन और इलास्टिन नामक प्रोटीन बनाता है, जो त्वचा को टाइट, स्मूद और इलास्टिक बनाए रखते हैं।
क्या आपने कभी सोचा है कि आपकी स्किन हेल्थ (Skin Health) आपके खाने-पीने की आदतों से कितनी गहराई से जुड़ी है? हम अक्सर स्किन को ग्लोइंग बनाने के लिए महंगी क्रीम, सीरम और ट्रीटमेंट्स का सहारा लेते हैं, लेकिन असली खूबसूरती आपकी डाइट (Diet) से शुरू होती है। कहते हैं चेहरे की खूबसूरती अंदर से आती है। इसलिए सही खानपान बहुत जरूरी है। सही मात्रा में सही प्रकार का भोजन खाने से आपकी त्वचा अच्छी और जवान दिखने में मदद मिल सकती है। लेकिन यह सिर्फ भोजन के बारे में नहीं है स्वस्थ त्वचा के लिए स्वच्छ दिनचर्या और पर्याप्त आराम करना भी महत्त्वपूर्ण है।
अपनी प्राकृतिक सुंदरता को और ज्यादा बढ़ावा देने के लिए हमें ज्यादा से ज्यादा प्रकृति चीजों का सेवन करना चाहिए। स्किन में पिंपल्स और दाग धब्बों की समस्या कई कारणों से हो सकती है। जैसे पेट का साफ ना रहना, हेल्दी डाइट का सेवन ना करना, ऑयली चीजें खाना, हार्मोनल बदलाव आदि. अगर आप भी ग्लोइंग स्किन पाना चाहते हैं, तो आपको अपनी डाइट का खास ख्याल रखने की जरूरत है क्योंकि जैसे शरीर को सेहतमंद रखने के लिए पोषण से भरपूर डाइट जरूरी है ठीक उसी तरह स्किन को भी हेल्दी रखने के लिए सही पोषण की आवश्यकता होती है.
आपकी प्लेट में क्या है, वही आपकी स्किन पर दिखता है। अगर आप पौष्टिक, संतुलित और रंग-बिरंगे फूड्स खाते हैं, तो आपकी स्किन न सिर्फ अंदर से हेल्दी बल्कि बाहर से भी नेचुरली ग्लोइंग दिखेगी। त्वचा को हेल्दी बनाए रखने के लिए शरीर को विटामिन, मिनरल्स, प्रोटीन, एंटीऑक्सीडेंट्स और हेल्दी फैट्स की जरूरत होती है। रंग-बिरंगे फल और सब्जियों में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स स्किन के लिए एक ढाल की तरह काम करते हैं। ये फ्री रेडिकलस से लड़ते हैं जो स्किन सेल्स को नुकसान पहुंचाकर समय से पहले झुर्रियां और ढीलापन पैदा करते हैं।
क्या खाने से चेहरे में ग्लो आता है है? ?
1. नींबू पानी – स्किन को ग्लोइंग बनाने के लिए आप अपने दिन की शुरूआत नींबू पानी के साथ कर सकते हैं। इसमें आप एलोवेरा जूस को भी एड कर सकते हैं, इससे स्किन को हेल्दी रखने में मदद मिल सकती है.
2. पानी – पानी को सेहत के लिए बेहद ही फायदेमंद माना जाता है। 3-4 लीटर रोजाना पानी पी कर स्किन को हेल्दी रख सकते हैं क्योंकि पानी शरीर को हाइड्रेट रखने के साथ ही शरीर और त्वचा से टॉक्सिक पदार्थों को बाहर निकालने में मदद कर सकता है।
जब शरीर में पर्याप्त पानी होता है, तो स्किन हेल्दी दिखती है। पानी की कमी त्वचा को बेजान, सूखी और थकी हुई बना देती है। दिनभर में कम से कम 8-10 गिलास पानी पीना चाहिए। इसके साथ-साथ ककड़ी, संतरा, तरबूज और खरबूजा जैसे पानी से भरपूर फल-सब्जियां खाने से शरीर में नमी बनी रहती है और टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं। हाइड्रेशन सिर्फ पानी पीने से नहीं, बल्कि ऐसी डाइट से भी आता है जिसमें इलेक्ट्रोलाइट्स और मिनरल्स भरपूर हों। नारियल पानी और छाछ इसके बेहतरीन विकल्प हैं।
3. हरी पत्तेदार सब्जियां – अधिकतर सब्जियां एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती हैं, जो आपकी त्वचा को यंग बनाए रखने का काम करती हैं। ढेर सारी पौष्टिकता प्राप्त करने के लिए रंग-बिरंगे फल और सब्जियां खाएं, जैसे कि लौकी, गाजर, टमाटर, आम, संतरा आदि।
हरी पत्तेदार सब्जियों में विटामिन बी 12 की अच्छी मात्रा पाई जाती है, जो शरीर में इस खास विटामिन की कमी को पूरा कर हाइपरपिगमेंटेशन से बचाव का काम कर सकता है. डाइट में हरी पत्तेदार सब्जियों को शामिल कर स्किन को हेल्दी रख सकते हैं. गाजर, पालक, टमाटर बीटा कैरोटीन और लाइकोपीन जैसे एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होते हैं, जो स्किन को सूरज की हानिकारक किरणों से बचाते हैं।
ग्लोइंग स्किन के लिए खाद्य पदार्थ की लिस्ट में गाजर को भी शामिल किया जा सकता है। दरअसल, गाजर बीटा कैरोटीन से समृद्ध होता है। यह स्वस्थ त्वचा के विकास में सहायता कर सकता है। इसके अलावा, गाजर सूर्य की हानिकारक किरणों से भी त्वचा की रक्षा कर सकता है, जिससे बढ़ती उम्र का प्रभाव कम हो सकता है और त्वचा जवां दिखी रह सकती है।
4. हल्दी – किचन में मौजूद हल्दी एक ऐसा मसाला है जिसे स्वाद और सेहत से भरपूर माना जाता है. हल्दी में पॉलीफेनोल्स पाए जाते हैं. हल्दी में पाए जाने वाले पॉलीफेनोल्स स्किन में मेलेनिन के उत्पाद को रोकने में मददगार हो सकते हैं.
5. फल – फलों का सेवन भी त्वचा की चमक को बरकरार रख सकता है। फल में विटामिन-सी जैसे महत्वपूर्ण पोषक तत्व होते है, जो कई मायनों में त्वचा की रक्षा कर सकते है। यह सूर्य की हानिकारक किरणों से बचाने के साथ साथ मेलेनिन के उत्पादन को भी कम कर सकता है। केला विटामिन बी 6 से भरपूर होता है. केला त्वचा में कोलेजन के उत्पादन को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है. रोजाना केले को डाइट में शामिल कर आप स्किन को हेल्दी रख सकते हैं।
अनार – अनार को स्वास्थ्यवर्धक तो माना ही जाता है। साथ ही यह त्वचा में निखार लाने में भी मदद करता है। दरअसल, अनार में हाइपरपिगमेंटेशन के साथ-साथ दाग-धब्बों को रोकने की क्षमता होती है। इसका एंटी एजिंग गुण चेहरे की झुर्रियों को कम करने में मदद करता है। इसके अलावा, स्किन के टोन को भी बढ़ाने में अनार के जूस को लाभकारी माना गया है।
खट्टे और गाढ़े रंग के फल
बालों और त्वचा को हेल्दी बनाए रखने में खट्टे और गाढ़े रंग के फल काफी लाभकारी साबित होते हैं। इनमें एंटीऑक्सीडेंट्स की मात्रा होती है. जो स्किन सेल्स को डैमेज होने से बचाने के साथ ही साथ एजिंग की प्रक्रिया को भी कम करते हैं। ऐसे फल खाने से स्कैल्प तक ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है साथ ही बाल सफेद होने की आशंका भी कम होती है।
6. मछली का तेल – बेहतर स्वास्थ्य के अलावा, त्वचा की चमक को बढ़ाने के लिए भी मछली के तेल का सेवन करना लाभकारी माना जा सकता है। बताया जाता है कि मछली का तेल एलर्जी, फोटोएजिंग, मुंहासे और पिगमेंटेशन की समस्या को कम कर त्वचा की चमक को बरकरार रख सकता है।
7. दही – दही कई प्रकार के गुणों से समृद्ध होता है। यही वजह है कि इसका सेवन न केवल स्वास्थ्य बल्कि त्वचा को भी फायदा पहुंचाता है। दही स्किन की इलास्टिसिटी को बूस्ट करता है। साथ ही यह डिटॉक्सिफिकेशन की प्रक्रिया में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इससे शरीर के विषाक्त पदार्थ बाहर निकल जाते हैं और स्किन ग्लो करने लगता है। दही, छाछ आदि में प्रोबायोटिक्स होते हैं जो आपके शरीर के अंदर सही बैक्टीरिया की संख्या बढ़ाने में मदद करते हैं। इससे स्किन हेल्दी बनती है। यह त्वचा की नरमी और ग्लो को बढ़ाते हैं। प्रोबायोटिक फूड्स हमारे आंतों के लिए फायदेमंद होते हैं और जब गट हेल्दी होगा तो स्किन अपने आप हेल्दी होगी
8. ब्रोकली – ब्रोकली की गिनती एक सूपरफूड के रूप में की जाती है। यह न केवल एंटीऑक्सीडेंट बल्कि विटामिन सी से भी समृद्ध होता है। इसमें जिंक और कॉपर भी अच्छी मात्रा में मौजूद होते हैं। ये सभी पोषक तत्व त्वचा को हेल्दी बनाये रखते हैं। इसके अलावा ब्रोकली में संक्रमण से भी लड़ने की क्षमता होती है। इसके ये सभी गुण त्वचा की चमक को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
9. ग्रीन टी – कॉफी की जगह ग्रीन टी पीना त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद होता है। ग्रीन टी में अच्छी मात्रा में एंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं, जो त्वचा को संक्रमण से बचाते हैं और उसमें निखार लाते हैं। इसके अलावा ग्रीन टी में पाई जाने वाली केटेकिन्स त्वचा की खून की संचालन प्रणाली को बेहतर बनाती है, जिससे त्वचा को पर्याप्त ऑक्सीजन पहुंचता है और दाग-धब्बों का सफाया होता है।
वजन घटाने के अलावा त्वचा की चमक निखारने के लिए भी ग्रीन टी को डेली रूटीन में शामिल किया जा सकता है। जर्नल ऑफ न्यूट्रिशन पर प्रकाशित एक शोध के मुताबिक, ग्रीन टी में पॉलीफेनोल्स नामक कंपाउंड मौजूद होता है, जो त्वचा में ब्लड सर्कुलेशन और ऑक्सीजन को बढ़ाने में मदद करता है। साथ ही यह सूर्य की हानिकारक किरणों से भी त्वचा की रक्षा कर सकता है। इस प्रक्रिया से कुछ हद तक त्वचा की चमक बरकरार रह सकती है।
10. अंकुरित अनाज जैसे कि मूंग की दाल, चना, मेथी के बीज आदि में पाए जाने वाले प्रोटीन, विटामिन, और एंटीऑक्सिडेंट्स त्वचा के स्वास्थ्य को बढ़ावा देते हैं। इसके साथ ही यह त्वचा की कोशिकाओं का निर्माण और मरम्मत करने में भी मदद करते हैं।
11. तिल और तिल के तेल में विटामिन ई और एंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं, जो त्वचा को फ्री रेडिकल्स और अन्य किरणों की क्षति से बचाता है। यह त्वचा पर झुर्रियों को कम करता है और उम्र के निशान कम करता है। इसके अलावा यह त्वचा को धूप के हानिकारक प्रभाव से बचाने में मदद कर सकता है। हेल्दी फैट्स के लिए फिश, अखरोट, अलसी के बीज, एवोकाडो और ऑलिव ऑयल डाइट में शामिल करें।
12. सुखा मेवा खाना सेहत के लिए कई तरीकों से फायदेमंद होते हैं। इनमें ओमेगा 3 और ओमेगा 6 फैटी एसिड्स पाए जाते हैं, जो स्किन सेल्स को हाइड्रेट रखते हैं। यह त्वचा की इलास्टिसिटी बढ़ाने के साथ ही उसे हाइड्रेट रखने में भी मदद करते हैं। वहीं, नट्स बालों को डैमेज होने से बचाने के अलावां उन्हें पोषण देते हैं और बालों का टूटना भी कम करते हैं। बेरीज का सेवन करें, ये विटामिन C से भरपूर होती हैं, जो कॉलेजन बनाने में मदद करता है।
13. बीटा कैरोटीन और कॉम्प्लेक्स कार्ब्स – त्वचा और बालों को हेल्दी रखने के लिए आप बीटा कैरोटीन और कॉम्प्लेक्स कार्बस का सेवन कर सकते हैं। गाजर और शकरकंद जैसे फूड्स खाने चाहिए। यह त्वचा और बालों की ड्राईनेस कम होती है साथ ही त्वचा का पोषण भी करते हैं। इसके लिए आपको इनमें अच्छी मात्रा में बीटा कैरोटीन पाया जाता है।
14. प्रोटीन – बालों और त्वचा को हेल्दी बनाए रखने के लिए प्रोटीन काफी महत्वपूर्ण होता है। इसके लिए आप मछली या फिर अंडों का सेवन कर सकते हैं। इनमें अच्छी मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है। प्रोटीन हमारे शरीर की कोशिकाओं और टिश्यूज का आधार है। स्किन के लिए ये इसलिए जरूरी है क्योंकि यह कोलेजन और इलास्टिन नामक प्रोटीन बनाता है, जो त्वचा को टाइट, स्मूद और इलास्टिक बनाए रखते हैं।
किन चीजों से करें परहेज
खराब डाइट से एक्ने या पिंपल्स हो सकते है, खासकर हाई-ग्लाइसेमिक फूड्स जैसे सफेद ब्रेड, पास्ता और शुगर युक्त चीजें इंसुलिन लेवल बढ़ाती हैं, जिससे तेल ग्रंथियां ज्यादा एक्टिव हो जाती हैं और पिंपल्स बढ़ते हैं। हेल्दी स्किन के लिए सिर्फ क्या खाएं यह ही नहीं, बल्कि क्या न खाएं यह जानना भी उतना ही जरूरी है। डॉ. पद्मजा के अनुसार, “ज्यादा चीनी, रिफाइंड कार्बर्ट्स और प्रोसेस्ड फूड्स शरीर में सूजन बढ़ाते हैं, जिससे एक्ने, पिंपल्स और स्किन इंफ्लेमेशन की समस्या बढ़ सकती है।” मीठी ड्रिंक्स, बेकरी आइटम, फास्ट फूड और पैकेज्ड स्नैक्स से दूरी बनाएं। इसके अलावा कैफीन और अल्कोहल का अधिक सेवन स्किन को डिहाइड्रेट करता है, जिससे चेहरा थका और रूखा दिखने लगता है, इसलिए इनसे भी परहेज करें। “जब हम अच्छा खाते हैं, तो हमारी स्किन हमें धन्यवाद देती है, यह और ज्यादा हेल्दी, ब्राइट और यंग दिखने लगती है।” इसलिए अब समय है कि आप अपनी थाली में वही चीजें शामिल करें जो आपकी स्किन को भीतर से पोषण दें। बैलेंस डाइट, पर्याप्त पानी, और हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाकर आप बिना किसी एक्सपेंसिव ट्रीटमेंट के अपनी स्किन को नेचुरली खूबसूरत बना सकते हैं।

डॉ. नम्रता चौरागडे
Professor and HOD
Dept. of Samhita Siddhant
M.A.M.C.H.R.C. Bhopal (M.P.)
वर्षा ऋतु में वात दोष से कैसे बचें?
वर्षा ऋतु में बढ़ा हुआ वात कई बीमारियों का कारण बन सकता है! जानिए डॉ. अंजू ममतानी से…
वर्षा ऋतु में वात दोष से कैसे बचें?
वर्षा ऋतु में बढ़ा हुआ वात कई बीमारियों का कारण बन सकता है! जानिए डॉ. अंजू ममतानी से…