जरीपटका, गुरु हरिक्रिशन मार्ग स्थित जीकुमार आरोग्यधाम में धन्वंतरि जयंती विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों सहित मनायी गयी। इस अवसर पर श्री कलगीधर सत्संग मंडल के संयोजक दादा माधवदास ममतानी ने अपनी ओजस्वी वाणी में श्री गुरु गोबिंदसिंघ द्वारा रचित दसम ग्रंथ में से भगवान धन्वंतरि अवतार को परमात्मा द्वारा भेजा गया विष्णुजी का सत्रहवां अवतार बताया ।।
“आयुर बेद तिन कीयो प्रकासा, जग के रोग करे सब नासा” ।।
अर्थात भगवान धन्वंतरिजी ने आयुर्वेद का प्रकाश कर उसमें भिन्न-भिन्न रोगों को दूर करने हेतु औषधियां लिखी। अतः आयुर्वेद परमात्मा द्वारा भेजी गयी श्रेष्ठ चिकित्सा पद्धति है।
इस अवसर पर विधायक कृष्णा खोपडे, माहिती विभाग लोकायुक्त गजानन निमदेवे, भाजपा व्यापार आघाड़ी अध्यक्ष वीरेन्द्र कुकरेजा, आर. एस. एस. के सहप्रांत प्रमुख श्रीधर गाड़गे व सदर भाग संघचालक अनिल भारद्वाज, डॉ. निलेश अग्रवाल, अमोल ठाकरे, महंत-1008 डॉ. रामचरण दुबे, दीपेन अग्रवाल, महेंद्र धनविजय, इत्यादि प्रमुख अतिथियों द्वारा स्वास्थ्य वाटिका के “लाईफस्टाइल जन्य रोग विशेषांक” का विमोचन किया गया। अतिथियों ने दिपावली की शुभकामनाएं देते हुए स्वास्थ्य वाटिका की प्रशंसा करते हुए कहा कि पत्रिका प्रत्येक परिवार के लिए लाभदायी है।
कार्यक्रम में सुबह 6 बजे से ही श्रद्धालुओं ने भगवान धन्वंतरिजी की पूजा अर्चना की। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी को अल्पाहार व “स्वास्थ्य वाटिका” पत्रिका प्रदान की गई। जीकुमार आरोग्यधाम के संचालक द्वय डॉ. ममतानी दंपति ने आगंतुकों का स्वागत व आभार माना। कार्यक्रम का संचालन डॉ. हरकिशन ममतानी ने किया।
जयंती समारोह में विधायक डॉ. नितिन राऊत, जयप्रकाश गुप्ता, सुरेश जग्यासी, डॉ. विंकी रूघवानी, संजय जयस्वाल, नीलिमा बावने, दिनेश यादव, विवेक जोशी, जीतू बेलानी, श्री महेश साधवानी, डॉ. रिचा जैन, सचिन पुनियानी, अरूण क्षीरसागर, डॉ. शांतिलाल लुंगे, कमल मनवानी, नरेंद्र सतीजा, जय मोरयानी, पंडित मुरलीधर शर्मा, पी. डी. केवलरामानी, अधिवक्ता किशोर देवानी, बंडोपत टेंभूर्णे, दौलत कुंगवानी इत्यादि गणमान्य नागरिको ने भाग लिया।
Add Years to Your Life with AYURVEDA
के अपने आदर्श वाक्य को ध्यान में रखते हुए आरोग्यधाम हेल्थ केयर सोसाइटी (रजि. संस्था) आयुर्वेद के पारंपरिक विज्ञान के प्रचार में विश्वास करती है। अपने प्रसार को बढ़ावा देने के लिए मध्य भारत और आसपास के विभिन्न स्थानों पर नियमित स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किए जाते हैं, जिसके तहत हाल ही में भिन्न-भिन्न क्षेत्र व जीकुमार आरोग्यधाम में आयुर्वेद रोग निदान व बोन डेन्सिटी जांच शिविर आयोजन किया गया।
जरीपटका स्थित जीकुमार आरोग्यधाम में स्व. श्रीमती लक्ष्मी माधवदास ममतानी की पुण्यतिथी के अवसर पर आरोग्यधाम हेल्थकेयर सोसायटी के तत्वाधान में “निःशुल्क मेगा हेल्थ कैम्प” का उद्घाटन अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथी विधायक डॉ. नितिन राउत व अध्यक्ष श्री कलगीधर सत्संग मंडल के संयोजक अधि, माधवदास ममतानी थे। इसके अलावा नगरसेवक सर्वश्री वीरेन्द्र कुकरेजा, महेन्द्र धनविजय, प्रमिला मथरानी, सुषमा चौधरी व नागविदर्भ सेन्ट्रल सिंधी पंचायत के अध्यक्ष सुरेश जग्यासी विशेष अतिथी के रूप से उपस्थित थे।
कार्यक्रम के शुभारंभ में गुरु नानक देव, गुरू हरिक्रिशन देव व स्व. श्रीमती लक्ष्मी माधवदास ममतानी के चित्रों पर अतिथियों द्वारा माल्यार्पण किया गया। अतिथियों का स्वागत डॉ. ममतानी परिवार ने तुलसी के पौधे देकर किया। इस अवसर पर शिविर में सेवा देनेवाले डॉक्टर्स आयुर्वेदिक पंचकर्म विशेषज्ञ डॉ. ममतानी दंपति, मानस रोग विशेषज्ञ डॉ. हरकिशन ममतानी, चर्मरोग विशेषज्ञ डॉ. सुमित व डॉ. सोनिया जग्यासी, नेफ्रोलाजिस्ट डॉ. पियुष पंचलवार, न्यूरो रोग विशेषज्ञ डॉ. कौस्तुभ सोमलवार तथा पैथोलाजिस्ट डॉ. नरेश गुरबानी का सत्कार अतिथियों के हस्ते किया गया।
डॉ. ममतानी के अनुसार विगत 24 वर्षों से माताजी की पुण्यतिथि के अवसर पर प्रतिवर्ष निःशुल्क चिकित्सा शिविर लेते आ रहे हैं। उद्घाटक नितिन राउत ने अपने संबोधन में कहा डॉ. ममतानी द्वारा माताजी की पुण्यतिथी के अवसर पर आरोग्य शिविर के माध्यम से नर सेवा ही नारायण सेवा का जीवंत उदाहरण है। अन्य अतिथियों ने डॉ. ममतानी दंपति द्वारा जारी स्वास्थ्य सेवाओं की प्रशंसा कर शिविर के लिए शुभकामनाएं दी। अधि. माधवदास ममतानी ने शिविर में सेवा देनेवाले प्रत्येक डॉक्टर को अपना आशीर्वाद दिया व उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। रूग्णों को भी रोगमुक्त होने का आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. हरकिशन ममतानी व आभार प्रदर्शन डॉ. जी. एम. ममतानी ने किया। शिविर में आए हुए 115 रुग्णों ने हड्डी जांच (BMD) व ब्लड शुगर जांच की निःशुल्क सेवाएं ली। साथ ही सभी को “स्वास्थ्य वाटिका पत्रिका” निःशुल्क दी गई।