डिजिटल जीवनशैली ने हमारी आँखों पर दबाव बढ़ा दिया है। यह लेख बताएगा कैसे एलोपैथी व आयुर्वेद के संयुक्त उपायों से नेत्र स्वास्थ्य बनाए रखें।
आज की डिजिटल दुनिया में हमारी आँखें पहले से कहीं अधिक काम कर रही हैं। अमेरिकन ऑप्टोमेट्रिक एसोसिएशन के अनुसार, 50-90% कंप्यूटर उपयोगकर्ता किसी न किसी रूप में आँखों के तनाव का अनुभव करते हैं। इसे कंप्यूटर विजन सिंड्रोम (CVS) या डिजिटल आई स्ट्रेन कहा जाता है। यह समस्या लंबे समय तक कंप्यूटर, टैबलेट, ई-रीडर और स्मार्टफोन के प्रयोग से उत्पन्न होती है।
मुख्य लक्षण
* आँखों में जलन या थकान
* सूखी, खुजली वाली या पानी आने वाली आँखें
* धुंधला या दोहरी दृष्टि
* सिरदर्द (विशेषकर कनपटी या आँखों के पीछे)
* गर्दन, कंधे व पीठ में दर्द (गलत बैठने की स्थिति के कारण)
वैज्ञानिक कारण (एलोपैथी)
* पलक झपकने की दर कम होना – सामान्यतः हम 15-20 बार प्रति मिनट पलक झपकते हैं, स्क्रीन देखते समय यह घटकर 6-8 बार हो जाती है, जिससे आँखें सूखने लगती हैं।
* एकाग्रता की थकान – पास की वस्तु पर लगातार फोकस करने से आँखों की सिलियरी मांसपेशियाँ थक जाती हैं।
* ब्लू लाइट एक्सपोजर – स्क्रीन से निकलने वाली नीली रोशनी रेटिना तक पहुँचकर ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस और नींद के पैटर्न में गड़बड़ी ला सकती है।
आयुर्वेदिक दृष्टिकोण
आयुर्वेद में आँखें आलोचक पित्त का स्थान मानी जाती हैं। अत्यधिक स्क्रीन उपयोग पित्त और वात दोष को बढ़ाता है. जिससे दृष्टि दुर्बलता (Drishti Dourbalya), नेत्र शोष (Netra Shosha) और शिरःशूल (सिरदर्द) जैसी समस्याएँ उत्पन्न होती हैं।
आयुर्वेद, जो समग्र स्वास्थ्य पर बल देता है, आँखों की देखभाल को लेकर आधुनिक विज्ञान से आश्चर्यजनक रूप से मेल खाता है।
1. कंप्यूटर विजन सिंड्रोम क्या है? (एलोपैथिक दृष्टिकोण) लंबे समय तक स्क्रीन देखने से आँखों की फोकस करने की क्षमता (Accommodation) और पलक झपकने की गति प्रभावित होती है। लंबे समय तक कंप्यूटर, मोबाइल या टैबलेट पर काम करने से आँखों में तनाव, जलन, दर्द, सूखापन और सिरदर्द जैसी समस्याएँ।
मुख्य कारण – लंबे समय तक स्क्रीन को देखना, पलक झपकने की दर कम होना, स्क्रीन की नीली रोशनी, गलत प्रकाश व्यवस्था, गलत एर्गोनॉमिक्स।
आयुर्वेदिक दृष्टिकोण “शुष्काक्षिपाक” (शुष्कक्षिपाक) चरक संहिता, सुश्रुत संहिता व अन्य ग्रंथों में नेत्ररोग वर्णन में “शुष्काक्षिपाक” या “शुष्कक्षिपाक” का उल्लेख मिलता है।
शुष्क = सूखा, अक्षि / क्षिप आँख, पाक पक्कना / शोथ / दाह, यह नेत्र विकार ऐसा है जिसमें श्लेष्मा की कमी, शुष्कता, खराश, नेत्रलालिमा, दाह और कष्टकारी दृष्टि होती है।
CVS में जो सूखापन, दाह, थकान और जलन के लक्षण हैं, वे शुष्कक्षिपाक से साम्य रखते हैं।
निदान (Diagnosis)
* नेत्रों में शुष्कता, दाह, खराश
* आँसू कम आना (Hypolacrimation)
* दृष्टि धुंधलाना (Timira & Like Symptoms)
* पलक झपकने में असहजता
* पढ़ते समय थकान, सिरदर्द
* दोष प्रमुखतः वात-पित्त प्रकोप, कफ की क्षीणता
कारण (उपचार / Management) नैदानिक आहार-विहार
* 20-20-20 नियम अपनाना (हर 20 मिनट बाद 20 फुट दूर 20 सेकंड तक देखना)
* स्क्रीन की ब्राइटनेस /ब्लू लाइट कम करना|
* प्राकृतिक रोशनी में काम करना
* पर्याप्त नींद, पोषणयुक्त आहार
* तैलीय / घृतयुक्त स्निग्ध आहार जिससे वात-पित्त संतुलित रहे।
लंबे समय तक कंप्यूटर, मोबाइल या टैबलेट पर काम करने से आँखों में तनाव, जलन, दर्द, सूखापन और सिरदर्द जैसी समस्याएँ।
आयुर्वेद जोर देता है
* नेत्र तर्पण (आँखों को पोषण देना)
* दैनिक दिनचर्या (Dinacharya)
* ठंडे, स्निग्ध और एंटीऑक्सीडेंट आहार
जोखिम समूह और उदाहरण
* पेशेवर- आईटी क्षेत्र, मेडिकल ट्रांसक्रिप्शनिस्ट, ग्राफिक डिजाइनर
* छात्र- ऑनलाइन पढ़ाई और गेमिंग से स्क्रीन समय बढ़ना
*वरिष्ठ नागरिक- आँसुओं का कम स्राव सूखापन बढ़ाता है उदाहरण – एक 30 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर जो प्रतिदिन 8-10 घंटे स्क्रीन के सामने रहता है, लाल व सूखी आँखें, सिरदर्द और धुंधली दृष्टि की शिकायत करता है -यह CVS का क्लासिक उदाहरण है।
एलोपैथिक रोकथाम व उपचार
1. 20-20-20 नियम – हर 20 मिनट बाद, 20 फीट दूर किसी वस्तु को 20 सेकंड देखें।
2. स्क्रीन एगॉन, मिक्स – स्क्रीन को आँखों से 20-24 इंच दूर और थोड़ा नीचे रखें।
3. आँखों की बूंदें – प्रिजर्वेटिव – फ्री आर्टिफिशियल टीयर्स से सूखापन कम होता है।
4. ब्लू लाइट फिल्टर या चश्मा – स्क्रीन पर फिल्टर लगाएँ या ब्लू लाइट ब्लॉकिंग ग्लासेस पहनें।
5. नियमित नेत्र परीक्षण – चश्मे का नंबर और आँखों की जाँच करवाएँ।
आयुर्वेदिक उपाय
1. त्रिफला काढ़ा धुलाई – ठंडे त्रिफला क्वाथ से आँख धोना (विशेषज्ञ की सलाह से)।
2. नेत्र तर्पण – महात्रिफला घृत जैसे औषधीय घी को आँखों पर निर्धारित समय के लिए रखा जाता है।
3. नस्य (नाक में तेल डालना) – अणु तेल जैसे औषधीय तेल डालने से वात संतुलन व नेत्र स्वास्थ्य में लाभ।
4. आहार सुझाव –
* घी, आंवला, हरी पत्तेदार सब्जियाँ, गाजर शामिल करें।
* अत्यधिक तीखे, तले और खट्टे खाद्य पदार्थ कम करें।
5. जीवनशैली – पर्याप्त नींद, गुलाब जल या खीरे के ठंडे पैक, देर रात स्क्रीन से बचाव ।
एकीकृत दृष्टिकोण
एलोपैथी के वैज्ञानिक उपाय (एर्गोनॉमिक्स, आर्टिफिशियल टीयर्स) और आयुर्वेद के सहायक उपाय (त्रिफला, नेत्र तर्पण, आहार) को मिलाकर CVS की रोकथाम व प्रबंधन के लिए समग्र समाधान पाया जा सकता है। यह भारत की राष्ट्रीय स्वास्थ्य नीति में भी एकीकृत स्वास्थ्य प्रणालियों पर बल देने के अनुरूप है।
जनता के लिए मुख्य सुझाव
* ज्यादा झपकें, बीच-बीच में विराम लें।
* दोष संतुलित करें – ठंडे, एंटीऑक्सीडेंट युक्त खाद्य पदार्थ लें व आयुर्वेदिक नेत्र देखभाल करें।
* विशेषज्ञ से सलाह लें – लगातार लक्षण होने पर नेत्र विशेषज्ञ या आयुर्वेदिक चिकित्सक से मिलें।
आयुर्वेदिक उपाय
नेत्र प्रक्षालन (आँखों की धुलाई)
त्रिफला क्वाथ प्रक्षालन – रातभर भिगोई हुई त्रिफला को उबालकर, ठंडा कर छान लें और उससे आँख धोएँ। इससे नेत्र शोष (सूखापन) व लालिमा कम होती है।
गुलाब जल या खीरे का जल – नेत्रों पर ठंडे पैक या शुद्ध गुलाबजल की बूँदे शीतल प्रभाव देती हैं।
सावधानी – जल/क्वाथ हमेशा छना व ठंडा होना चाहिए। संक्रमण से बचाव के लिए साफ कप/बर्तन ही प्रयोग करें।
नेत्र तर्पण (आँखों को पोषण देना)
यह पंचकर्म की एक विशेष विधि है, जिसमें नेत्रों के चारों ओर आटे की छोटी दीवार बनाकर औषधीय घृत भरा जाता है।
प्रक्रिया – चिकित्सक की देखरेख में आँखें बंद करके महात्रिफला घृत, जीवंत्यादि घृत या शतावरी घृत आदि 5-15 मिनट रखा जाता है।
लाभ – * आँखों में स्निग्धता और शीतलता बढ़ती है।
* दृष्टि की स्पष्टता में सुधार होता है।
* कंप्यूटर पर काम करने से हुए नेत्र तनाव, लालिमा, सिरदर्द में आराम होता है।
* आवृत्ति सप्ताह में 1-2 बार या चिकित्सक की सलाह अनुसार ।
दोषानुसार औषध व्यवस्था
आयुर्वेद में आँखों की समस्या अक्सर वात, पित्त और कफ दोष के असंतुलन से जुड़ी मानी जाती है।
नीचे सामान्य प्रवृत्ति के अनुसार कुछ सुझाव (सिर्फ चिकित्सक की देखरेख में)-
दोष प्रवृत्ति लक्षण औषध / घृत (उदाहरण) सहायक आहार पित्त प्रधान (लालिमा, जलन, सिरदर्द) आँखों में जलन, लाली, रोशनी में असहजता, महात्रिफला घृत, चंदनादि अर्क प्रक्षालन, गुलाबजल ठंडे, स्निग्ध, मीठे फल, तीखे, खट्टे, मसालेदार से बचें।
वात प्रधान (सूखापन, थकान, हल्का दर्द) सूखी आँखें, थकान, बार-बार झपकना जीवंत्यादि घृत, शतावरी घृत, आँवला घृत घी, तिल, बादाम, गरम दूध, देर रात जागने से बचें।
कफ प्रधान (भारीपन, चिपचिपाहट) आँखों में भारीपन, हल्का धुँधलापन त्रिफला घृत, पंचगव्य घृत, हल्का नेत्र प्रक्षालन हल्का, सुपाच्य भोजन, मीठा-ठंडा कम करें। व्यायाम करें। (ये औषधियाँ हमेशा आयुर्वेदिक चिकित्सक की जाँच व मात्रा अनुसार ही लें।)
अतिरिक्त उपाय
* नस्य (नाक में औषधीय तेल) अणु तेल या षडबिंदु तेल की 2-2 बूँदें प्रतिदिन सुबह नाक में डालना वात-पित्त संतुलन में सहायक ।
* प्राणायाम और योग- भ्रामरी प्राणायाम, त्राटक क्रिया नेत्र मांसपेशियों को सशक्त करती है।
* रात को पर्याप्त नींद – आँखों की पुनर्बहाली के लिए अनिवार्य ।
समेकित दृष्टिकोण – * दिन में 20-20-20 नियम, स्क्रीन की ऊँचाई व दूरी समायोजित करना।
* आहार में घी, आँवला, हरी सब्जियों, और जलयोजन (हाइड्रेशन) बनाए रखना।
* नेत्र प्रक्षालन नेत्र तर्पण और दोषानुसार औषधियों से कंप्यूटर विजन सिंड्रोम के लक्षणों में कमी व दृष्टि की दीर्घकालिक सुरक्षा ।
निष्कर्ष : कंप्यूटर विजन सिंड्रोम आधुनिक जीवनशैली की वास्तविक चुनौती है। एलोपैथी और आयुर्वेद के समन्वित दृष्टिकोण जिसमें नेत्र प्रक्षालन, नेत्र तर्पण और दोषानुसार औषध व्यवस्था जैसे उपाय सम्मिलित हों। आँखों को डिजिटल युग में भी स्वस्थ रखा जा सकता है।
एलोपैथिक 5 प्रमुख सुझाव
* 20-20-20 नियम
* स्क्रीन सही ऊँचाई पर रखना
* आर्टिफिशियल टीयर्स का उपयोग
* ब्लू लाइट फिल्टर / चश्मा
* नियमित नेत्र परीक्षण
आयुर्वेदिक 5 प्रमुख सुझाव
* नेत्र प्रक्षालन – त्रिफला क्वाथ या गुलाबजल से
* नेत्र तर्पण – महात्रिफला घृत या जीवंत्यादि घृत
* दोषानुसार औषध व्यवस्था (पित्त में चंदनादि, वात में शतावरी घृत)
* नस्य – अणु तेल / षडबिंदु तेल
* आहार व जीवनशैली – घी, आंवला, पर्याप्त नींद
शीघ्र टिप्स
“डिजिटल युग में आँखों की सुरक्षा के 6 मंत्र”
1. हर 20 मिनट बाद दूर देखें।
2. स्क्रीन से 2 फीट दूरी बनाएँ।
3. बार-बार पलक झपकें।
4. पर्याप्त पानी पिएँ।
5. नेत्र प्रक्षालन, तर्पण सप्ताह में 1-2 बार (विशेषज्ञ की सलाह से)।
6. नींद पूरी करें, देर रात स्क्रीन से बचें।
नोट – त्रिफला क्वाथ, नेत्र तर्पण, या घृत-नस्य जैसे उपाय हमेशा आयुर्वेदिक चिकित्सक की देखरेख में ही करें। एलोपैथिक जाँच भी साथ में करवाते रहे ।

प्रो. डॉ. राखी मेहरा
फाउंडर आयुर्विज्ञान विशेषज्ञ, विभागाध्यक्षा,
जी एस आयुर्वेद चिकित्सा महाविद्यालय