Add Years to Your Life with AYURVEDA 

के अपने आदर्श वाक्य को ध्यान में रखते हुए आरोग्यधाम हेल्थ केयर सोसाइटी (रजि. संस्था) आयुर्वेद के पारंपरिक विज्ञान के प्रचार में विश्वास करती है। अपने प्रसार को बढ़ावा देने के लिए मध्य भारत और आसपास के विभिन्न स्थानों पर नियमित स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किए जाते हैं, जिसके तहत हाल ही में भिन्न-भिन्न क्षेत्र व जीकुमार आरोग्यधाम में आयुर्वेद रोग निदान व बोन डेन्सिटी जांच शिविर आयोजन किया गया।

डॉ. ममतानी दंपति द्वारा संपादित पत्रिका स्वास्थ्य वाटिका के “डायजेस्टीव केअर स्पेशल” (Digestive Care Special) का विमोचन केंद्रीय मंत्री श्री नितिन गड़करी के हस्ते हुआ। इस अवसर पर दिल्ली से पधारे गुरबाणी कीर्तनकार भाई चमनजीत सिंग, श्री किशोर लालवानी व श्री पंजू तोतवानी उपस्थित थे।

डॉ. ममतानी ने बताया कि आज कल का हमारा खानपान, उसके तौर-तरीके विकसित होने के कारण व खाने-पीने में किसी प्रकार का संयम नहीं होने से व्यक्ति भिन्न-भिन्न उदररोग से ग्रस्त हो रहे है। उदररोग संबंधी प्रभावी आयुर्वेदिक उपचार के लिए हमने ‘डायजेस्टीव केअर स्पेशल’ (Digestive Care Special) का प्रकाशन किया है जिसका लाभ पाठक गण अवश्य प्राप्त करेंगे। इस अवसर पर श्री नितिन गड़करी ने कहा कि विगत 35 वर्षों से डॉ. ममतानी दंपति आयुर्वेद प्रचार प्रसार के लिए सराहनीय कार्य कर रहे हैं। निश्चित ही यह अंक उदररोग से बचाव व उपचार हेतु लाभकारी साबित होगा।

स्वास्थ्य वाटिका पत्रिका 20 वर्ष का सफर पूर्ण कर चुकी है। अब तक इसके 69 अंक प्रकाशित हो चुके है। इस अंक में मुख्यतः इरिटेबल बॉवेल सिन्ड्रोम, फैटी लिवर, हिपेटाइटिस, मुंह के छाले, परिकर्तिका (फिशर), कब्ज, अग्निमांद्य इत्यादि उदररोगों के अनूभूत घरेलू नुस्खे, आयुर्वेदिक जड़ी बूटी, औषधि, योग, पंचकर्म का वर्णन सरल भाषा में दिया है। इसके अलावा आंत और दिमाग का संबंध, डॉक्टर किचन व पाचन देखभाल और माइक्रोबायोम इत्यादि महत्वपूर्ण विषयों पर लेख दिए गए है।

जरीपटका स्थित जीकुमार आरोग्यधाम के संचालक व स्वास्थ्य वाटिका के प्रबंध संपादक डॉ. गुरमुख ममतानी को आयुर्वेद चिकित्सा क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट कार्यों हेतु स्मृति चिन्ह देकर “प्रभावशाली आयुर्वेदाचार्य अवार्ड – 2025” से सम्मानित किया गया। यह अवार्ड उन्हें सकाळ व बैद्यनाथ के द्वारा प्रदान किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथी केंद्रीय मंत्री श्री नितिन गडकरी व बैद्यनाथ के प्रबंधक श्री सुरेश शर्मा तथा आयुर्वेद जगत से जुड़े अनेक प्रतिष्ठित चिकित्सक उपस्थित थे। उपस्थित अतिथियों ने डॉ. ममतानी द्वारा भारतीय चिकित्सा पद्धति के प्रचार-प्रसार हेतु किए गए सेवा कार्यों की प्रशंसा की।

इसके अलावा उन्हें दिल्ली में “डॉ. बाबा साहेब आंबेडकर भारत भूषण नेशनल हेल्थ एक्सीलेंस अवार्ड 2025 से सम्मानित किया गया। यह अवार्ड उन्हें दिल्ली स्थित न्यू महाराष्ट्र सदन में केन्द्रीय सामाजिक न्याय राज्यमंत्री श्री रामदास आठवले के हस्ते व अन्य गणमान्य अतिथियों की प्रमुख उपस्थिति में दिया गया। इस पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन आंबेडकर ग्लोबल फाउंडेशन, केंद्रीय मानवाधिकार संगठन (दिल्ली) एवं विश्व सिंधी सेवा संगम के द्वारा किया गया था।

कार्यक्रम में प्रमुख अतिथी के रूप में केंद्रीय मंत्री आठवले के अलावा 1008 शक्ति महाराज पीठेश्वर, कन्नड़, पद्मश्री डॉ. जीतेन्दर सिंघ शन्टी, VSSS की अंतराष्ट्रीय अध्यक्षा भारती छाबड़िया (मुंबई) व महाराष्ट्र के अध्यक्ष श्री डेटाराम मनोजा, कार्यक्रम के समन्वयक डॉ. मनीष गवई इत्यादि गणमान्य अतिथी उपस्थित थे।

विगत 35 वर्षों से डॉ. ममतानी दंपति अनेक सुविधाओं युक्त ‘जीकुमार आरोग्यधाम’ में आयुर्वेदिक सेवाएं दे रहे हैं व जिससे अनेक असाध्य रूग्ण लाभान्वित हो रहे हैं। इनके द्वारा स्वास्थ्य वाटिका पत्रिका का प्रकाशन 20 वर्षों से किया जा रहा हैं, जिसे संपूर्ण भारत वर्ष में उत्तम प्रतिसाद मिल रहा हैं। डॉ. ममतानी को इसके पूर्व भी धन्वंतरि सम्मान, मेयर इनोवेशन, लिमका बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड, आयुष्मान राष्ट्रीय पुरस्कार, आयुर्वेद सारथी, ‘अमृत संजीवनी’ मॅग्नम, ‘नेताजी सुभाषचंद्र बोस’, ग्रामीण आयुर्वेद दीप इत्यादि अनेक राष्ट्रीय पुरस्कारों से नवाज़ा गया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top