टेनिस एल्बो यह बीमारी आमतौर पर टेनिस खिलाड़ियों को लंबे समय तक रैकेट पकड़कर खेलने और कोहनी की हड्डी व मांसपेशियों पर अतिरिक्त दबाव पड़ने के कारण होने वाले नुकसान से होती है। इसलिए इसे टेनिस एल्बो (Tennis Elbow) कहा जाता है। यह समस्या टेनिस के अलावा किसी अन्य खेल के दौरान कोहनी से जुड़ी और कलाई को सीधा करने से जुड़ी मांसपेशियों के अत्यधिक उपयोग के कारण होती है। कई बार वर्कआउट सावधानी पूर्वक ना करने पर टेनिस एल्बो हो सकता है, इससे टेंडन टिश्यू में सूजन आ जाती है। वेटलिफ्टिंग के दौरान थोड़ी सी भी लापरवाही होने पर एल्बो डिस्लोकेशन का खतरा बढ़ जाता है और ये ऐसी समस्या है जिसको नजरअंदाज करना सेहत के लिए बहुत ही घातक है। कोहनी में चोट लगने, जल्दबाजी में काम करने, झटके से कुछ उठाना, चोट लगना भी इसका कारण हो सकता हैं।

लक्षण:- यह रोग होने पर कोहनी में दर्द होता है, जो कभी-कभी असहनीय हो जाता है। संवेदनशीलता के कारण कोहनी और कलाई में सूजन आ सकती है। हाथ उठाने में परेशानी होती है। इसके कारण उंगलियां भी प्रभावित हो सकती हैं। कलाई और कोहनी के बीच के हिस्से में भी दर्द होता है। कुछ घरेलू उपाय अपनाकर इसे बढ़ने से रोका जरूर जा सकता है।

ऐसा करने से समस्या बढ़ सकती है
कोहनी खिसकने (एल्बो डिस्लोकेट) की स्थिति में कभी भी मसाज करने या करवाने की गलती नहीं करनी चाहिए। कभी भी जबरदस्ती हड्डी को हाड़वैद्य द्वारा उसकी जगह बिठाने की गलती नहीं करना चाहिए, इससे समस्या स्थायी रूप से अपनी चपेट में ले सकती है।

रोग की जांच
डॉक्टर समस्या को देखते हुए एक्स-रे, एमआरआई और सी टी स्कैन की जांच कराते हैं।

दर्द से राहत के लिए घरेलू उपचार
1. बर्फ की सिंकाई:- कोहनी पर बर्फ लगाना दर्द और सूजन को कम करने का सबसे सरल और आसान तरीकों में से एक है। बर्फ इस समस्या की प्रगति को रोकने में भी आपकी मदद करता है। बर्फ की बजाय आप जमे हुए मटर बैग (Frozen Peas) का उपयोग भी कर सकते हैं। एक पतले तौलिये में बर्फ के कुछ टुकड़ों को लपेटें। कोहनी को तकिये और किसी गद्देदार क्षेत्र में आराम से रखें। फिर प्रभावित जगह पर धीरे से इस बर्फ के तौलिये को रखें। 10 से 15 मिनट के लिए ऐसे ही छोड दें। दर्द दूर होने तक इस उपाय को दिन में कई बार दोहराएं। लेकिन एक बात हमेशा ध्यान में रखें कि बर्फ को सीधे त्वचा पर न लगाएं।

2. उबले आलू से सिकाई:- एक साफ पट्टी में उबले आलू मैश करके प्रभावित क्षेत्र और उसके आसपास बांध लें। गरम आलू से लंबे समय तक सिंकाई करने से रक्त प्रवाह में सुधार होता है।

3. पुदीने का तेल:- कलाई के तेज दर्द में राहत देता है। पुदीने के तेल से होने वाली जलन या ठंडक कम करने के लिए इसमें कोई अन्य तेल मिलाकर भी प्रयोग कर सकते है अगर इसमें कोई अन्य तेल नहीं मिलाएंगे, तो असर जल्दी होगा।

4. कंट्रास्ट हाइड्रोथेरेपी (ठंडी और गर्म सिकाई):- कंट्रास्ट हाइड्रोथेरपी का मतलब है प्रभावित क्षेत्र में ठंडा और गर्म सेंक करना। यह उपचार टेनिस एल्बो के लिए एक और बहुत अच्छा उपाय है। गर्म सेंक ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाने और दर्द को कम करने तथा ठंडा सेंक सूजन को कम करने में मदद करता है। एक पतले तौलिये में गर्म पानी की बोतल लपेटें और दूसरे तौलिये में कुछ बर्फ को लपेटें। फिर लगभग तीन मिनट के लिए प्रभावित अंग पर गर्म सेंक करें। अब गर्म सेक को हटाकर एक मिनट के लिए ठंडा सेंक करें। इस उपाय को 15 से 20 मिनट के लिए करें। राहत पाने के लिए यह उपाय दिन में एक बार जरूर करें।

आयुर्वेदिक उपचार
रोगी को सर्वप्रथम एल्बो सपोर्ट पहनना चाहिए। 15 दिन से 1 माह तक खेल को बंद रखें।

आयुर्वेदिक औषध में लाक्षादि गुग्गुल 5 ग्राम, महावात विध्वंस 5 ग्राम, प्रवाल पंचामृत (मो.यु.) 1 ग्राम, पुनर्नवा व आभा गुग्गल 5-5 ग्राम की 45 पुड़ियां बनाकर सुबह-शाम महारास्नादि व पुनर्नवासव 2-2 चम्मच के साथ भोजन पश्चात लें। महाविषगर्भ व निर्गुण्डी तेल की हल्के हाथ से तेल लगाकर नाड़ी स्वेदन करें। कुनकुने गरम पानी में दशांग लेप मिलाकर लगाएं।

खेलकूद और दिनचर्या संबंधित सावधानियां
वेट लिफ्टिंग करते समय शरीर पर समान भार होना चाहिए ताकि जो भार मांसपेशियों पर पड़ता है वो व्यवस्थित रहे, क्योंकि असंतुलन एल्बो डिस्लोकेशन का कारण बन जाता है।

अगर कलाइयों में लगातार चोट लगती रहती है, तो अच्छी क्वालिटी की एल्बो सपोर्ट बांधने की जरूरत है क्योंकि लापरवाही समस्या को बढ़ा सकती है।

टेनिस एल्बो होने की स्थिति में डॉक्टर एवम फिजियोथेरेपिस्ट के परामर्श के बाद ही वर्कऑउट दोबारा शुरू करना चाहिए।

चोटिल हाथ से मरीज को काम करने से परहेज करना चाहिए और न ही कोई भारी सामान उठाना चाहिए।

स्वास्थ्य वाटिका डेस्क से (www.swastyavatika.com)

Health benefits of Amaranth

कैल्शियम, आयरन व प्रोटीन से भरपूर राजगीरा स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभदायी है जाने डॉ. अंजू ममतानी से…….

Health benefits of Amaranth

कैल्शियम, आयरन व प्रोटीन से भरपूर राजगीरा स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभदायी है जाने डॉ. अंजू ममतानी से…….

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top