शिविर
अन्य
वातरोग में पंचकर्म व फिजियोथिरेपी लाभकारी – डॉ. नितिन राउत
(निःशुल्क संधिवात व फिजियोथिरेपी शिविर संपन्न)
जरीपटका स्थित जीकुमार आरोग्यधाम के लक्ष्मीमाधव फिजियोथिरेपी सेंटर में संधिवात व फिजियोथिरेपी शिविर का उद्घाटन डॉ. नितिन राउत के हस्ते हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता दादा माधवदास ममतानी ने की व सुरेश जग्यासी, बंडोपंत टेंभुर्णे, दिनेश यादव की विशेष उपस्थिती रही। शिविर कार्यक्रम के आरंभ में अतिथियों द्वारा गुरू नानकदेव व माता स्व. लक्ष्मी माधवदास ममतानी के चित्रों पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन किया गया।
प्रास्ताविक भाषण में डॉ. जी. एम. ममतानी ने बताया कि आरोग्यधाम हेल्थ केअर चैरिटेबल सोसाइटी के अंतर्गत यह 250 वां शिविर है। उन्होंने अपने चिकित्साकालीन 34 वर्ष के अनुभव के आधार पर बताया कि वातरोग व फ्रैक्चर में फिजियोथिरेपी के साथ-साथ पंचकर्म व आयुर्वेदिक जड़ी बूटियों जैसे हड़जोड़, अर्जुन, लाक्षा गुग्गुल, पुनर्नवा इत्यादि के अच्छे परिणाम मिलते हैं। इस प्रकार इन्टीग्रेटेड एप्रोच लेकर इस फिजियोथिरेपी सेंटर में उपचार किया जा रहा हैं।
डॉ. नितिन राउत ने अपने उद्बोधन में कहा कि उत्तर नागपुर के लिए यह फिजियोथिरेपी सेंटर चैरिटबल व इन्टीग्रेटेड होने के कारण सभी वर्गों के लिए उपयोगी साबित होगा। दरअसल वातरोग में पंचकर्म व फिजियोथिरेपी लाभकारी होता हैं। अतः ज्यादा से ज्यादा नागरिक डॉ. ममतानी की सेवाओं का लाभ उठाएं। सुरेश जग्यासी ने डॉ. ममतानी परिवार की निःशुल्क सेवाओं के लिए मुक्त कंठ से प्रशंसा करते हुए शुभकामनाएं दी। अधि. माधवदास ममतानी ने शिविर की सफलता हेतु अरदास की व आभार प्रदर्शन डॉ. हरकिशन ममतानी ने किया।
शिविर में संधिवात, घुटना व कमर दर्द, गठियावात, स्पाइन प्राब्लम, स्पाण्डीलाइटिस, स्लिप डिस्क, साइटिका, लकवा, कंपवात, गाउट, मोटापा, फ्रोजन शोल्डर, एवेस्कुलर नेक्रोसिस (AVN) इत्यादि वातविकारो से ग्रस्त 76 रूग्णों ने लाभ लिया। रूग्णों का फिजियोथिरेपी उपचार अत्याधुनिक मशीनों द्वारा निःशुल्क किया गया। शिविर में आयुर्वेद पंचकर्म विशषज्ञ डॉ. ममतानी दंपति के अलावा फिजियोथिरेपिस्ट डॉ. प्रगति आसुदानी व डॉ. बानी तारानी ने सेवाएं दी।
जीकुमार आरोग्यधाम में
एक्यूप्रेशर, सुजोक एवम वाइब्रेशन शिविर
आरोग्यधाम हेल्थकेयर सोसायटी, नागपुर के तत्वावधान में जीकुमार आरोग्यधाम में एक्यूप्रेशर, सुजोक एवम वाइब्रेशन शिविर का आयोजन किया गया है। यह शिविर दिनांक गुरुवार 5 सितंबर 2024 से मंगलवार 10 सितंबर 2024 तक प्रतिदिन सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक एवं शाम को 4 से रात 8 बजे तक आयोजित किया गया।
इस शिविर में एक्यूप्रेशर रिसर्च ट्रेनिंग संस्थान, जोधपुर, राजस्थान के थैरेपिस्ट चिकित्सक एच. आर. चैधरी, राजेन्द्र सारण एवं उनकी टीम द्वारा सेवाएं दी गयी। डॉ. ममतानी के अनुसार शिविर में ब्लडप्रेशर, घुटने, कमर, पीठ, सिर का दर्द, थायराइड, सर्वाइकल दर्द, गैस, पैरालिसिस, मोटापा, चिकन गुनिया के कारण जोड़ों का दर्द, साइटिका, मानसिक तनाव, डिप्रेशन, हाथ पैरों में झूनझूनी होना, वेरिकोज वेन्स आदि का उपचार प्राचीनतम चिकित्सा पद्धति एक्यूप्रेशर से किया गया।
‘‘जीकुमार आरोग्यधाम में निःशुल्क योगोपचार शिविर संपन्न’’
‘करें योग, रहें निरोग’- डॉ. ममतानी
जरीपटका स्थित जीकुमार आरोग्यधाम में आरोग्यधाम हेल्थकेयर सोसायटी के तत्वाधान में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस सोल्लास संपन्न हुआ। इस अवसर पर डॉ. अंजू ममतानी के मार्गदर्शन में सभी ने मंत्र सहित सूर्यनमस्कार व प्राणायाम का अभ्यास कर स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया। योग के बारे में जानकारी देते हुए डाॅ. ममतानी ने प.पू.जनार्दन स्वामी जी का संदेश बताया कि –
‘‘समाधानाय सौरव्याय निरोगत्वाय जीवने
योगमेवाभ्यसेत् प्राज्ञः यथाशक्ति निरंतरम्‘‘
अर्थात जीवन में सुख, समाधान व निरोगी अवस्था प्राप्त करने के लिए प्रत्येक व्यक्ति ने नित्य निरंतर यथाशक्ति योगाभ्यास करना चाहिए। इससे शरीर स्वस्थ, मन प्रसन्न, बुद्धि तेज व तनावरहित जीवन व्यतीत होता है।
डॉ. जी. एम. ममतानी ने ‘‘करें योग, रहें निरोग‘‘ का महत्व प्रतिपादित करते हुए योगोपचार की जानकारी देते हुए बताया कि रोग दूर करने हेतु औषधियों के साथ योगासन नितांत आवश्यक है। इस अवसर पर अनेक वात विकार व डायबिटीज़ से ग्रस्त रुग्णों ने निःशुल्क चिकित्सा परामर्श प्राप्त किया। रुग्णों को भी रोगानुसार योगासन के प्रात्यक्षिक कर दिखाए गए। डॉ. ममतानी के अनुसार वात रोग से बचाव के लिए नियमित योगाभ्यास जैसे सूर्यनमस्कार, संधिसंचालन, शरीर संचालन, पाद संचालन व प्राणायाम नियमित रूप से करना चाहिए।
शिविर में संधिवात, गाउट, स्पांडिलाइटिस, साइटिका, स्लिपडिस्क, घुटने का दर्द, फ्रोजन शोल्डर, मधुमेह, हाइपरटेंशन, मानसिक विकार आदि के रुग्णों ने चिकित्सा लाभ उठाया। शिविर में शामिल होनेवाले प्रत्येक रुग्ण को स्वास्थ्य वाटिका पत्रिका निःशुल्क दी गई। अंत में डॉ. ममतानी दंपति ने सभी रुग्णों का आभार माना।
‘‘किडनी केयर स्पेशल’’ विमोचित
किडनी रोग से बचाव हेतु लाभकारी – नितिन गड़करी
डॉ. ममतानी दंपति द्वारा संपादित पत्रिका स्वास्थ्य वाटिका के ‘किडनी केयर स्पेशल’ का विमोचन भारत के केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी के हस्ते हुआ।
प्रास्ताविक में डॉ. ममतानी ने बताया कि आज की अव्यवस्थित जीवनशैली के कारण ब्लडप्रेशर व ब्लडशुगर अनियंत्रित होने से किडनी रोगियों की संख्या बढ़ती जा रही हैं। किडनी फेल्योर की वजह से डायलिसिस भी अधिकांशतः हो रही हैं परंतु आयुर्वेद में किडनी रोग से ग्रस्त रूग्णों के लिए उत्तम उपचार हैं। इस अवसर पर श्री नितिन गड़करी ने कहा कि विगत 34 वर्षो से डॉ. ममतानी दंपति आयुर्वेद प्रचार प्रसार के लिए सराहनीय कार्य कर रहे हैं। निश्चित ही किडनी रोग से बचाव हेतु यह अंक लाभकारी साबित होगा।
स्वास्थ्य वाटिका पत्रिका 18 वर्ष का सफर पूर्ण कर चुकी है। अब तक इसके 67 अंक प्रकाशित हो चुके है। किडनी केयर स्पेशल अंक में मुख्यतः मधुमेह व हाय ब्लडप्रेशर का किडनी पर प्रभाव, महिलाएं अपनी किडनी का ख्याल रखें, किडनी के रूग्णों के लिये योग, वनौषधियां, आहार, घरेलू उपचार व पंचकर्म, मूत्र मार्ग की पथरी (बिना ऑपरेशन के अचूक इलाज), प्रोस्टेट ग्रंथि विकार, गुर्दे की बीमारी व मानसिक स्वास्थ्य, किडनी फेल्युअर मे आयुर्वेद चिकित्सा, सिस्टाइटिस, नेफ्रोटिक सिन्ड्रोम में सावधानियाँ, शय्यामुत्र इत्यादि महत्वपूर्ण विषयों पर लेख दिए गए है।
‘स्वास्थ्य वाटिका’ मात्र 50 रु. में प्रमुख पुस्तक विक्रेताओं के अलावा ऑनलाइन वेबसाइट पर (www.swasthyavatika.com) भी उपलब्ध है। इसके अलावा जीकुमार आरोग्यधाम, जरीपटका, नागपुर (फोन नंः 91-0712-3590400, 2645600, 2646600, 9373397258) से भी ये पत्रिका प्राप्त कर सकते है।
तिरोड़ा में डाॅ. ममतानी द्वारा निःशुल्क रोग निदान शिविर (17/08/2024)
Free disease diagnosis camp by Dr. Mamtani in Tirora. (17/08/2024)
तिरोड़ा में डाॅ. ममतानी द्वारा निःशुल्क रोग निदान शिविर (17/08/2024)
Free disease diagnosis camp by Dr. Mamtani in Tirora. (17/08/2024)
हिंगनघाट में डाॅ. ममतानी द्वारा 256 वां निःशुल्क रोग निदान शिविर (21/08/2024)
256th Free disease diagnosis camp by Dr. Mamtani in Hinganghat . (21/08/2024)
हिंगनघाट में डाॅ. ममतानी द्वारा 256 वां निःशुल्क रोग निदान शिविर (21/08/2024)
256th Free disease diagnosis camp by Dr. Mamtani in Hinganghat . (21/08/2024)
कारंजा में डाॅ. ममतानी द्वारा 254 वां निःशुल्क रोग निदान शिविर (24/08/2024)
254th Free disease diagnosis camp by Dr. Mamtani in Karanja . (24/08/2024)
कारंजा में डाॅ. ममतानी द्वारा 254 वां निःशुल्क रोग निदान शिविर (24/08/2024)
254th Free disease diagnosis camp by Dr. Mamtani in Karanja . (24/08/2024)
Ayurvedic Immunization
स्वर्णप्राशन संस्कार के बच्चों की इम्यूनिटी बढ़ाने के अलावा अनेक लाभ होते हैं जानिए डॉ. अंजू ममतानी से…..
Ayurvedic Immunization
स्वर्णप्राशन संस्कार के बच्चों की इम्यूनिटी बढ़ाने के अलावा अनेक लाभ होते हैं जानिए डॉ. अंजू ममतानी से…..
Free Arthritis and Physiotherapy camp at Gkumar Arogyadham (Dt. 17/07/24)
Free Arthritis and Physiotherapy camp at Gkumar Arogyadham (Dt. 17/07/24)
एक्युप्रेशर वाईब्रेशन, सुजोक, चिकित्सा शिविर, जीकुमार आरोग्यधाम, जरीपटका, नागपुर में
एक्युप्रेशर वाईब्रेशन, सुजोक, चिकित्सा शिविर, जीकुमार आरोग्यधाम, जरीपटका, नागपुर में
On the occasion of International Yoga Day
Yoga is not limited only to physical health, it has countless benefits, know from Dr. Anju Mamtani…..
On the occasion of International Yoga Day
Yoga is not limited only to physical health, it has countless benefits, know from Dr. Anju Mamtani…..