पाचन तंत्र हमारे शरीर का एक महत्वपूर्ण तंत्र है जो भोजन को पचाने, पोषक तत्वों को अवशोषित करने और अवशिष्ट पदार्थों को बाहर निकालने का कार्य करता है। यह तंत्र कई अंगो को मिलाकर बना होता है जो क्रमबध्द तरीके से भोजन को संसाधित करते है।
पाचन तंत्र का कार्य
भोजन को छोटे-छोटे टुकडों में तोड़ना (Mechanical Digestion)
एंजाइम की सहायता से भोजन का रासायनिक पाचन (Chemical Digestion)
पोषक तत्वों का अवशोषण (Absorption of nutrients)
अवशिष्ट पदार्थों का निष्कासन (Excretion of waste)
पाचन तंत्र हमारे शरीर का एक अनिवार्य तंत्र है, जो हमें ऊर्जा प्रदान करने के लिये भोजन को पचाने और पोषक तत्वों को अवशोषित करने का कार्य करता है। अच्छे स्वास्थ्य के लिये संतुलित आहार और उचित पाचन प्रक्रिया का ध्यान रखना आवश्यक है।
अगर आपका पाचन तंत्र सही तरीके से काम नहीं कर रहा है तो आपको पेट दर्द अपच, गैस, कब्ज जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इन समस्याओं से बचने के लिए कुछ आसान घरेलू उपाय अपनाएं जा सकते है।
अदरक और सोंठ
गैस और पेट फूलने में – आधा चम्मच सोंठ पावडर या ताजा अदरक का रस गुनगुने पानी के साथ लें।
अपचन – एक चम्मच अदरक का रस और शहद मिलाकर खाने से पहले ले । इससे पाचन एंजाइम सक्रिय होते हैं और अपच दूर होती है।
एसिडिटी (Acidity) – सोंठ और गुड़ का मिश्रण बनाकर भोजन के बाद खाएं। इससे पेट की जलन और एसिडिटी कम होती है।
कब्ज (Constipation) – सोंठ, त्रिफला चूर्ण और गर्म पानी का सेवन करे । मल त्याग आसान होता है और आंते साफ रहती है।
पेट दर्द और ऐंठन – सोंठ पावडर और काला नमक गुनगुने पानी में मिलाकर पिएं।
कृमि – सोंठ और विंडग के साथ दिया गया अदरक का रस अग्निमांद्य और कृमि को कम करता है।
जीरा
अपच (Indigestion) – एक चम्मच भुना हुआ जीरा पावडर गुनगुने पानी के साथ लें। इससे पाचन क्रिया तेज होती है और भोजन आसानी से पचता है।
गैस और पेट फुलने में (Bloating & flactulence) – एक चम्मच जीरा पानी में उबालकर गुनगुना होने पर पिएं। इससे गैस, पेट की सूजन और भारीपन से राहत मिलती है।
एसिडिटी (Acidity) – एक चुटकी भुना हुआ जीरा और मिश्री मिलाकर चबाएं या जीरा पानी पीएं। इससे पेट की जलन होती है।
दस्त (Diarrhoea) – एक चम्मच जीरा और एक चुटकी जायफल पावडर छाछ में मिलाकर पिएं । इससे पाचन तंत्र मजबूत होता है और दस्त में राहत मिलती है।
भुख बढ़ाने (Loss of Appetite) – 1 चम्मच भुना हुआ जीरा, काला नमक और नींबू का रस मिलाकर खाएं। इससे भूख बढ़ती है और जठराग्नि मजबूत होती है।
बिल्व
दस्त (Diarrhoea) – बेल का गूदा सुखाकर उसका पावडर बना लें और 1 चम्मच पावडर छाछ या गुनगुने पानी के साथ लें। ताजा बेल का गूदा मिश्री के साथ खाएं।
कब्ज (Constipation) – बेल का पका हुआ फल खाएं या बेल शरबत बनाकर पिएं। इससे मल त्याग आसान होता है और आंते साफ रहती है।
अपच (Indigestion) -1 चम्मच बेल पाउडर, सेंधा नमक और सौंफ को इससे अग्नि तेज होती है और भूख न लगने की समस्या दूर होती है।
आंतो के संक्रमण और क्रमि – बेल के पत्तों का रस निकालकर पानी के साथ लें। उसमें शहद मिलाकर पिएं।
अम्लपित्त (Acidity) – बेल के शरबत में मिश्री मिलाकर पिएं। इससे पेट की जलन और एसिडिटी कम होती है।
हल्दी
इरिटेबल बॉवेल सिड्रॉम (IBS) और कोलाइटिस – हल्दी पावडर को छाछ या गुनगुने पानी के साथ लें। लीवर डिटॉक्स और पाचन तंत्र को शुध्द करने में हल्दी और काली मिर्च का मिश्रण गुनगुने पानी के साथ लें। इससे लीवर स्वस्थ रहता है और पाचन शक्ति बढ़ती है।
पाचन और इम्युनिटी – हल्दी और काली मिर्च मिलाकर दूध में उबालें और रात में पिएं।
गैस और पेट फूलना – हल्दी और सौंफ को पानी में उबालकर काढ़ा बनाएं और पिएं।
आंतो के संक्रमण और पेट के कीड़े – हल्दी और अदरक का रस मिलाकर पिएं । इससे बैक्टीरियल संक्रमण और पेट के कीडे खत्म होते है।
कर्पूर
मरोड़ और ऐंठन (Colic Pain) – एक चुटकी कपूर को सरसों के तेल में मिलाकर पेट पर हल्की मालिश करें।
गैस और पेट फूलना – नारियल तेल में 1-2 चुटकी कपूर मिलाकर हल्का गर्म करें। इसे नाभि और पेट के चारों ओर हल्के हाथों से मलें ।
दालचीनी
एसिडिटी – 1/2 चम्मच दालचीनी पाउडर को शहद और गुनगुने पानी में मिलाकर पिलाएं । दालचीनी चाय में थोड़ा सा सौंफ मिलाकर लें।
पेट के कीड़े – 1/4 चम्मच दालचीनी पाउडर को शहद में मिलाकर सुबह खाली पेट लें । दालचीनी और त्रिफला चूर्ण को गर्म पानी के साथ लें।
आंतो की सूजन और पेट दर्द – 1/2 चम्मच दालचीनी पाउडर को हल्के गर्म नारियल तेल में मिलाकर पेट पर मालिश करें। दालचीनी और अदरक की चाय पिएं।
मरिच (काली मिर्च)
गैस और पेट फूलना – 1/4 चम्मच काली मिर्च, सौंठ और हींग को गर्म पानी में मिलाकर लें। 1 चम्मच अजवाइन और 1/4 चम्मच काली मिर्च पावडर को पानी के साथ लें।
लीवर को साफ करने और डिटॉक्स – 1/2 चम्मच काली मिर्च पाउडर को हल्दी और शहद के साथ लें ।
पेट दर्द – काली मिर्च के तेल को नारियल तेल में मिलाकर पेट पर हल्की मालिश करें।
रसोन (लहसुन)
अपचन – 1-2 कच्ची लहसुन की कलियां सुबह खाली पेट चबाकर खाएं। 1/4 चम्मच लहसुन पेस्ट शहद के साथ लें।
गैस और पेट फूलना – 1/4 चम्मच लहसुन का रस और अदरक का रस मिलाकर गुनगुने पानी के साथ लें। लहसुन को घी में भूनकर गर्म पानी के साथ लें।
तिल
कब्ज (Constipation) – 1 चम्मच काले तिल को रातभर पानी में भिगोकर सुबह चबाकर खाएं। तिल और मिश्री को बराबर मात्रा में मिलाकर गर्म दूध के साथ लें।
एसिडिटी – 1 चम्मच सफेद तिल को गुड़ के साथ खाएं। 1/2 चम्मच तिल का तेल हल्के गुनगुने दूध में मिलाकर पिएं ।
रसोई में उपलब्ध सामग्री जैसे अदरक, जीरा, हल्दी, बेल, कपूर, खदिर आदि का पांचन तंत्र की समस्याओं जैसे अपच, गैस, एसिडिटी, कब्ज, दस्त और पेट दर्द में बहुत लाभकारी प्रभाव होता है।
इन प्राकृतिक सामग्री का नियमित और उचित उपयोग पाचन प्रणाली को स्वस्थ और सशक्त बनाता है। हालांकि इनका उपयोग करते समय उचित सावधानी बरतें और यदि समस्या गंभीर हो तो डॉक्टर से परामर्श लें।

वैद्या. मानसी प्रशांत दिवे
पी. जी. स्कालर,
जरीपटका, नागपुर

वैद्या. मानसी प्रशांत दिवे
पी. जी. स्कालर,
जरीपटका, नागपुर