मैं आभारी हूं…

  • अपने सत्गुरू जिनके आशीर्वाद से मेरी कलम को लिखने की ताकत मिली।
  • मेरे सभी पुराने साथी कलाकारों हरीश माईदासानी, गोपाल खेमानी, हरभगवान नागपाल, गुरमुख मोटवानी, किशोर लालवाणी, महेश शर्मा और लक्ष्मण थावानी का जिन्होंने मेरे साथ रंगमंच के इस सफर को प्रारंभ किया और अभी तक हमसफर बनकर मेरे साथ चल रहे हैं।
  • लेखक किशोर लालवानी जी का जिन्होंने इस पुस्तक की प्रस्तावना लिखकर दी।
  • अविशा प्रकाशन का जिन्होंने इस पुस्तक का इस पुस्तक का प्रकाशन किया।
  • उन सभी कलाकारों का जिन्होंने मेरे नाटकों और फिल्मों में काम किया है और मेरी रचनाओं को जीवंत बनाया है।
  • संत कंवरराम धाम के चतुर्थ गद्दीनशीन साई राजेशलालजी, अमरावती के समाजसेवक नानक आहूजा जी तथा नागपुर के आयुर्वेदिक क्षेत्र में अग्रणी डॉ. गुरमुख ममतानी जिन्होंने मुझे समाजसेवा में सहयोग दिया।
  • अपने भ्राता श्री सन्मुखदास सेतिया एवं श्री चंद्रभान सेतिवा का जिन्होंने समय समय मुझे मार्गदर्शन दिया।
  • अपनी धर्मपत्नी श्रीमती शांति सेतिया, पुत्र वेदप्रकाश सेतिया, बहूरानी पहल सेतिया का जिन्होंने मुझे हर पल साथ व सहयोग प्रदान किया।
  • सभी दर्शकों का जिन्होंने मेरे नाटक और फिल्में देखीं और अपने विचारों से मुझे अवगत कराया।
  • सभी शुभचिन्तकों का जिनकी शुभकामनाओं ने मेरे हर कार्य में मुझे हर समय गतिशीलता प्रदान की।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top